Lesson 41 भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन

Lesson 41 भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन (Physical And Chemical Changes)
1-भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन (Physical And Chemical Changes)
भौतिक परिवर्तन (Physical Change):
पदार्थों के ऐसे गुण जिसका हम अवलोकन एवं वर्णन कर सकते हैं, भौतिक गुण कहलाते हैं। यथा रंग, कठोरता, दृढ़ता, बहाव, घनत्व, द्रवनांक, क्वथनांक, अवस्था आदि।
पदार्थों के केवल भौतिक गुण में परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहा जाता है क्योंकि ये परिवर्तन पदार्थों के संघटन में बिना परिवर्तन किए होते हैं। भौतिक परिवर्तन के बाद भी पदार्थ की रासायनिक प्रकृति में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
उदारण : बर्फ का पिघलना तथा जल का वाष्प में परिवर्तन।
यद्यपि बर्फ, जल और वाष्प अलग अलग दिखाई देते हैं, और ये भिन्न भिन्न भौतिक गुण दर्शाते हैं, लेकिन ये रासायनिक रूप से समान होते हैं। बर्फ, जल तथा जलवाष्प का रासायनिक सूत्र समान होता है, जो H2O है। अर्थात भौतिक परिवर्तन में केवल पदार्थ का अंत:रूपांतरण होता है, तथा कोई नया पदार्थ नहीं प्राप्त होता है। भौतिक परिवर्तन उत्क्रमणीय है, अर्थात उलट सकता है।

2- विज्ञान प्रयोग -स्थिर वैधुत बल को जानो

नोट- सुश्री पुष्पलता दीदी का सन्देश प्राप्त हुआ..अध्ययन सामग्री ज्यादा आ रही है पूरा पड़ने में समय बहुत लगता है.. इस समय परीक्षा एवं मूल्यांकन का समय है..इस प्रकार के और भी सुझाव आये..अतः आज से 2 पाठ ही आप को दिए जायेंगे..क्योंकि रसायन विज्ञान समय बहुत मांगता है..कठिन जो है..हाहाहा

pdf देखें ...
Lesson 41 भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन
2- विज्ञान प्रयोग -स्थिर वैधुत बल को जानो

विडियो देखें..
https://www.youtube.com/watch?v=7_38TrOCK6k 

No comments:

Post a Comment