Showing posts with label गणित शिक्षण. Show all posts
Showing posts with label गणित शिक्षण. Show all posts

Lesson 18 वर्गमूल और घनमूल

Lesson 18 वर्गमूल और घनमूल
Lesson 18 -
1. वर्गमूल और घनमूल

वर्गमूल
गणित में किसी संख्या x का वर्गमूल  वह संख्या (r)होती है जिसका वर्ग करने पर x प्राप्त होता है; अर्थात्यदि r2 = x हो तो r को x का वर्गमूल कहते हैं।

उदाहरण-
१६ का वर्गमूल ४ है क्योंकि ४२ = १६
(क२ + ख२ + २ क ख) का वर्गमूल (क+ख) है क्योंकि(क+ख)२ = (क२ + ख२ + २ क ख)

वर्गमूल निकालने की विधियाँ
वर्गमूल निकालने की बहुत सी विधियाँ हैं। वर्गमूलनिकालने की एक प्रचलित विधि निम्नलिखितसर्वसमिका पर आधारित है-

(क + ख)2 = क2 + 2×(क×ख) + ख2

इतिहास
भारतीय गणितज्ञों की विधियाँ

•             आर्यभटीय में वर्गमूल निकालने की विधि दीगई है जो पूर्णवर्ग संख्याओं के लिए है।

•             पाटीगणित (श्रीधराचार्य) में एक दूसरी विधिदी गई है।

•             बख्शाली पाण्डुलिपि में वर्गमूल निकालने कीएक विधि दी गई है।

•             ३०० ईसापूर्व रचित जैन ग्रन्थजम्ब्द्वीपप्रज्ञप्ति में वर्गमूल निकालने की विधि दी गईहै। यही विधि जीवहिगम-सूत्र (२००ई),अनुयोगद्वारसूत्र (० ई) तथा त्रिलोकसार (० ई) में भी मिलता है।

Lesson 18 वर्गमूल और घनमूल
गणित शिक्षण-18
वैदिक गणित सवाल 8 




Lesson- 17 अंकगणित अथवा अंकगणित की मूल प्रक्रियाएँ

Lesson- 17 अंकगणित अथवा अंकगणित की मूल प्रक्रियाएँ
1- अंकगणित अथवा अंकगणित की मूल प्रक्रियाएँ-1
अंकगणित (ग्रीक मेंΑριθμητική, जर्मन मेंArithmetik, अंग्रेजी मेंArithmetic) गणित की तीन बड़ी शाखाओं में से एक है। अंकों तथा संख्याओं की गणनाओं से सम्बंधित गणित की शाखा को अंकगणित कहा जाता हैं। यह गणित की मौलिक शाखा है तथा इसी से गणित की प्रारम्भिक शिक्षा का आरम्भ होता है। प्रत्येक मनुष्य अपने दैनिक जीवन में प्रायः अंकगणित का उपयोग करता है। अंकगणित के अन्तर्गत जोड़, घटाना, गुणा, भाग, भिन्न, दशमलव आदि प्रक्रियाएँ आती हैं।
इतिहास
मनुष्य आरम्भ से ही सामाजिक प्राणी रहा है तथा अपने प्रारम्भिक काल में कबीला बना कर रहा करता था। जब कबीले के सदस्यों में वृद्धि होने पर उनकी गिनती करने के लिये अंकों की आवश्यकता पड़ी। अंक बनाने के लिये मनुष्य की अंगुलियाँ आधार बनीं। अंको के इतिहास के विषय में बहुत कम जानकारियाँ उपलब्ध हैं। कहा जाता है कि ईसा पूर्व 1850 में बेबीलोन के निवासी गणित की प्रारम्भिक प्रक्रियाओं से अच्छी तरह से परिचित थे। भारत में अंकगणित का ज्ञान अत्यन्त प्राचीनकाल से रहा है तथा वेदों में गणितीय प्रक्रियाओं का उल्लेख है। शून्य भी भारत की ही देन है।
अंक
शून्य से लेकर नौ को प्रदर्शित करने वाले संकेतों को अंक कहते हैं। अंक ही गणित का मूल है। दैनिक जीवन के अधिकांश कार्यों में अंकों का प्रयोग होता है।
संख्या
एक से अधिक अंकों को एक के पास एक रखने से संख्या बनती है। अंक केवल दस होते हैं किन्तु संख्याएँ अनन्त हैं।
अंक
देवनागरी लिपि के अंक : ०१२४५६७८९
अरबी लिपि के अंक : ۰ ١ ٢ ٣٤٥٦٧٨٩
रोमन लिपि के अंक : I,II,III,IV,V,VI,VII,VIII,IX,X
हिन्दू-अरबी अंक : 0123456789
सर्वप्रथम ब्रह्मी लिपि में अंकों का विकास हुआ था। उसके बाद अन्य भारतीय लिपियों में इसका उपयोग होने लगा। इसके बाद अरब से लोग जब आए तो अपने साथ ही इन अंकों के ज्ञान को ले गए और अरबी लिपि में भी इस तरह के अंकों का विकास हुआ। रोमन लिपि के अंकों को पढ़ और याद करना पाना बहुत कठिन काम था। इसके बाद भारतीय अंकों को देख कर हिन्दू-अरबी अंक बनाया गया। इसे कई लोग भारतीय अंकों का अंतरराष्ट्रीय रूप भी कहते हैं। कई बार इसे अरबी अंक भी कहा जाता है। इसे मुख्य रूप से हिन्दू-अरबी अंक कहा जाता है।


pdf देखें....
Lesson- 17 अंकगणित अथवा अंकगणित की मूल प्रक्रियाएँ
2- गणित शिक्षण -17 समय तथा दूरी 
3- वैदिक गणित सवाल- 7

विडियो......
https://www.youtube.com/watch?v=FpVLfZEvVcc

Lesson - 16 भारतीय गणित ग्रन्थ

Lesson - 16 भारतीय गणित ग्रन्थ
1- भारतीय गणित ग्रन्थ
वेदांग ज्योतिष -- लगध
बौधायन शुल्बसूत्र -- बौधायन
मानव शुल्बसूत्र -- मानव
आपस्तम्ब शुल्बसूत्र -- आपस्तम्ब
सूर्यप्रज्ञप्ति --
चन्द्रप्रज्ञप्ति --
स्थानांग सूत्र --
भगवती सूत्र --
अनुयोगद्वार सूत्र
बख्शाली पाण्डुलिपि
छन्दशास्त्र -- पिंगल
लोकविभाग -- सर्वनन्दी
आर्यभटीय -- आर्यभट प्रथम
आर्यभट्ट सिद्धांत -- आर्यभट प्रथम
दशगीतिका -- आर्यभट प्रथम
पंचसिद्धान्तिका -- वाराहमिहिर
महाभास्करीय -- भास्कर प्रथम
आर्यभटीय भाष्य -- भास्कर प्रथम
लघुभास्करीय -- भास्कर प्रथम
लघुभास्करीयविवरण -- शंकरनारायण

pdf देखें.....
Lesson - 16 भारतीय गणित ग्रन्थ
2- गणित शिक्षण -प्रिज्म एवं पिरामिड 
3- वैदिक गणित सवाल - 6

विडियो....
https://www.youtube.com/watch?v=9BOwKajXUvA

Lesson-15 भारतीय गणितज्ञ - 02

Lesson-15 भारतीय गणितज्ञ - 02
1-भारतीय गणितज्ञ - 02
ईस्वी सन् 19वीं सदी (भारतीय गणितज्ञ)
श्रीनिवास रामानुजन् (1887-1920)
ए ए कृष्णस्वामी अयंगार (1892-1953)
प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस (1893-1972
सत्येन्द्र नाथ बसु (1894-1974)
संजीव शाह (1803- 1896)
रघुनाथ पुरुषोत्तम परंजपे
श्रीनिवास रामानुजन्
श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर (22 दिसम्बर 1887 – 26 अप्रैल 1920) एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए।


pdf देखें....
Lesson-15 भारतीय गणितज्ञ - 02
2- गणित शिक्षण- वृत
3- वैदिक गणित सवाल-05

विडियो....
https://www.youtube.com/watch?v=NhuQmw5dn_0

Lesson- 14 भारतीय गणितज्ञ - 03

Lesson- 14 भारतीय गणितज्ञ - 03
1- भारतीय गणितज्ञ - 03
भारत और गणित के बीच रिश्ता कोई नया नहीं है। यह 1200 ईसा पूर्व और 400 ईस्वी से 1200 ईस्वी के स्वर्ण युग तक जाता है जब भारत के महान गणितज्ञों ने इस क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया था। भारत ने दुनिया को दशमलव प्रणाली, शून्य, बीजगणित, उन्नत ट्रिगनोमेट्री यानि त्रिकोणमिति, नेगेटिव नंबर यानि नकारात्मक संख्या और इसके अलावा बहुत कुछ दिया है। 15 वीं शताब्दी में केरल के एक स्कूल के गणितज्ञ ने त्रिकोणमिति का विस्तार किया। यह यूरोप में गणना के आविष्कार से भी दो सदी पहले हुआ था। वैदिक काल के वेद ग्रंथ भी संख्या के इस्तेमाल के प्रमाण हैं। वैदिक काल का जो गणित ज्यादातर वैदिक ग्रंथों में मिलता है वह पारंपरिक है। संस्कृत वह मुख्य भाषा है जिसमें भारत में प्राचीन और मध्य काल का गणितीय काम किया गया था। सिर्फ यही नहीं बल्कि गणित का इस्तेमाल प्रागैतिहासिक काल में भी देखा जा सकता है। सिंधु घाटी सभ्यता की खुदाई जैसे हड़प्पा और मोहन जोदड़ो में भी गणित के व्यवहारिक इस्तेमाल के प्रमाण मिलते हैं। दशमलव प्रणाली का इस्तेमाल सभ्यता में वजन संबंधी अनुपात जैसे 0.05, 0.1, 0.2, 0.5, 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 में किया जाता था। वे लोग ब्रिक्स के सबसे ज्यादा स्थिर आयाम का इस्तेमाल 4:2:1 में रुप में करते थे। वैदिक काल, 400 से 1200 का शास्त्रीय काल और आधुनिक भारत में हमारे पास कई मशहूर गणितज्ञ थे।


pdf देखें.....
Lesson- 14 भारतीय गणितज्ञ - 03
2- त्रिकोणमिति
3- वैदिक गणित सवाल-4

विडियो.....
https://www.youtube.com/watch?v=LrUTU8ckRVI

Lesson - 13 भारतीय गणित का इतिहास

Lesson - 13 भारतीय गणित का इतिहास
01- भारतीय गणित का इतिहास
सभी प्राचीन सभ्यताओं में गणित विद्या की पहली अभिव्यक्ति गणना प्रणाली के रूप में प्रगट होती है। अति प्रारंभिक समाजों में संख्यायें रेखाओं के समूह द्वारा प्रदर्शित की जातीं थीं। यद्यपि बाद में, विभिन्न संख्याओं को विशिष्ट संख्यात्मक नामों और चिह्नों द्वारा प्रदर्शित किया जाने लगा, उदाहरWAण स्वरूप भारत में ऐसा किया गया। रोम जैसे स्थानों में उन्हें वर्णमाला के अक्षरों द्वारा प्रदर्शित किया गया। यद्यपि आज हम अपनी दशमलव प्रणाली के अभ्यस्त हो चुके हैं, किंतु सभी प्राचीन सभ्यताओं में संख्याएं दशमाधार प्रणाली पर आधारित नहीं थीं। प्राचीन बेबीलोन में 60 पर आधारित संख्या-प्रणाली का प्रचलन था।

pdf देखें.....
Lesson - 13 भारतीय गणित का इतिहास
02 - चतुर्भुज 
03 - वैदिक गणित सवाल - 03
04 - गणित पहेली

विडियो...
https://www.youtube.com/watch?v=dWZswov3EiY

Lesson 12 वैदिक गणित निखिलम् सूत्र

Lesson 12 वैदिक गणित निखिलम् सूत्र
1- भारतीय गणित
गणितीय गवेषणा का महत्वपूर्ण भाग भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न हुआ है। संख्या, शून्य, स्थानीय मान, अंकगणित, ज्यामिति, बीजगणित, कैलकुलस आदि का प्रारम्भिक कार्य भारत में सम्पन्न हुआ। गणित-विज्ञान न केवल औद्योगिक क्रांति का बल्कि परवर्ती काल में हुई वैज्ञानिक उन्नति का भी केंद्र बिन्दु रहा है। बिना गणित के विज्ञान की कोई भी शाखा पूर्ण नहीं हो सकती। भारत ने औद्योगिक क्रांति के लिए न केवल आर्थिक पूँजी प्रदान की वरन् विज्ञान की नींव के जीवंत तत्व भी प्रदान किये जिसके बिना मानवता विज्ञान और उच्च तकनीकी के इस आधुनिक दौर में प्रवेश नहीं कर पाती। विदेशी विद्वानों ने भी गणित के क्षेत्र में भारत के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की है।

2- वैदिक गणित सवाल 2
वैदिक गणित निखिलम् सूत्र
वैदिक गणित निखिलम् सूत्र द्वारा एक साथ 3 संख्याओं की गुणा करना (vedic maths nikhilam multiply 3 numbers) :
ऐसा केवल वैदिक गणित में ही संभव है | अब 2 भी 3 संख्याओं का गुणा भी एक साथ किया जा सकता है |
इस पुरे सूत्र को हम आगे एक उदाहरण के माध्यम से सीखाने का प्रयास करेंगे आशा है कि ये सूत्र आपको पसंद आएगा |
अब हम निखिलम् सुत्र के द्वारा 100 को आधार संख्या मानकर गुणा के कुछ सवाल हल करने की विधि को जानने की
कोशिश करेंगे |

pdf देखें.........
Lesson 12 वैदिक गणित निखिलम् सूत्र
2- वैदिक गणित सवाल 2 
3-वर्ग एवं वर्गमूल

विडियो .......
https://www.youtube.com/watch?v=UtutwVW1NmY
https://www.youtube.com/watch?v=ie63gAeWWcs

Lesson 12 भारतीय गणित -1

Lesson 12 भारतीय गणित -1
1- भारतीय गणित
गणितीय गवेषणा का महत्वपूर्ण भाग भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न हुआ है। संख्या, शून्य, स्थानीय मान, अंकगणित, ज्यामिति, बीजगणित, कैलकुलस आदि का प्रारम्भिक कार्य भारत में सम्पन्न हुआ। गणित-विज्ञान न केवल औद्योगिक क्रांति का बल्कि परवर्ती काल में हुई वैज्ञानिक उन्नति का भी केंद्र बिन्दु रहा है। बिना गणित के विज्ञान की कोई भी शाखा पूर्ण नहीं हो सकती। भारत ने औद्योगिक क्रांति के लिए न केवल आर्थिक पूँजी प्रदान की वरन् विज्ञान की नींव के जीवंत तत्व भी प्रदान किये जिसके बिना मानवता विज्ञान और उच्च तकनीकी के इस आधुनिक दौर में प्रवेश नहीं कर पाती। विदेशी विद्वानों ने भी गणित के क्षेत्र में भारत के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की है।

2- वैदिक गणित सवाल 2
वैदिक गणित निखिलम् सूत्र
वैदिक गणित निखिलम् सूत्र द्वारा एक साथ 3 संख्याओं की गुणा करना (vedic maths nikhilam multiply 3 numbers) :
ऐसा केवल वैदिक गणित में ही संभव है | अब 2 भी 3 संख्याओं का गुणा भी एक साथ किया जा सकता है |
इस पुरे सूत्र को हम आगे एक उदाहरण के माध्यम से सीखाने का प्रयास करेंगे आशा है कि ये सूत्र आपको पसंद आएगा |
अब हम निखिलम् सुत्र के द्वारा 100 को आधार संख्या मानकर गुणा के कुछ सवाल हल करने की विधि को जानने की
कोशिश करेंगे |

3-वर्ग एवं वर्गमूल


pdf देखें......
Lesson 12 भारतीय गणित -1
2- वैदिक गणित सवाल 2
3-वर्ग एवं वर्गमूल

विडियो देखें......
https://www.youtube.com/watch?v=UtutwVW1NmY
https://www.youtube.com/watch?v=ie63gAeWWcs

मजेदार गणित 8

मजेदार गणित 8
मजेदार गणित 8 उत्तर
शायद आप को आ गया होगा

मजेदार गणित 8
मजेदार गणित 8 उत्तर

गणित विषय शिक्षण पाठ्यक्रम

E- पाठशाला
गणित विषय शिक्षण
पाठ्यक्रम

1. वैदिक गणित --

(1) भारत का सर्वश्रेष्ठ प्राचीन वैदिक गणित
(2) वैदिक गणित भाग - 01
(3) वैदिक गणित भाग - 02
(4) वैदिक गणित भाग - 03
(5) वैदिक गणित भाग - 04

2. भारतीय गणित

(1) भारतीय गणित
(2) भारतीय गणित का इतिहास
(3) भारतीय गणितचार्य भाग - 01
(4) भारतीय गणितचार्य भाग - 02
(5) श्रीनिवास रामानुजन

3. अंकगणित

(1) अंकगणित तथा मूल संक्रिया
(2) वर्ग एव वर्गमूल , घन एव घनमूल
(3) प्रतिशत तथा चक्रवृध्दि ब्याज
(4) लाभ और हानि
(5) क्षेत्रमिति

4. बीजगणित

(1) प्रारंभिक बीजगणित की अवधारणा
(2) बहुपदो का विभाजन एव एकचर वाले समीकरण
(3) बीजीय व्यंजक & बीजीय सर्वसमिकाए
(4) रेखीय बीज गणित ( आव्यूह & सदिश गणित )
(5) अमुर्त बीजगणित & समुच्चय , समूह , चक्रीय समूह , वलय , क्षेत्र

5. ज्यामिति & रेखागणित

(1) रेखागणित & बिंदु
(2) रेखा एव कोण
(3) त्रिभुज
(4) चतुर्भुज
(5) वृत

6. त्रिकोणमिति

(1) त्रिकोणमिति का इतिहास
(2) त्रिकोणमिति सर्वसमिका
(3) त्रिकोणमिति फलन
(4) त्रिकोणमिति के अनुप्रयोग
(5) प्रतिलोम त्रिकोणमिति फलन

7. कलन

(1) कलन गणित
(2) सीमा
(3) अवकलन
(4) समाकलन
(5) अवकल समीकरण

8. सांख्यिकी

(1) सांख्यिकी परिचय
(2) सामंतर माध्य, मध्यिका और बहुलक
(3) माध्य विचलन
(4) सहसम्बंध
(5) प्रयिकता

यह हमारे गणित विषय का पाठयक्रम इस पाठयक्रम मे समस्त गणित के विषय
का समावेश हो ऐसा प्रयास किया गया है 😊 आपको पाठयक्रम कैसा लगा जरुर बताये

आज तक गणित विषय मे
गणित शिक्षण की विधि एवम भूमिका- 6 दिन
वैदिक गणित- 5 दिन

कुल 11 अध्याय पूर्ण हो गए।
काल से भारतीय गणित प्रारंभ होगा।
किन्तु वैदिक गणित के सवालों का क्रम जारी रहेगा।

Lesson 11 वैदिक गणित सवाल

Lesson 11 वैदिक गणित सवाल
1- वैदिक गणित सवाल -1
वैदिक गणित का निखिलम् सूत्र गुणा करने के लिए सबसे अच्छा सूत्र है| यह सीधा उत्तर अपने माइंड में सोचकर निकालने की क्षमता आपके अन्दर पैदा कर देता है| अगर एक बार वैदिक गणित का निखिलम् सूत्र आपके दिमाग में बैठ गया तो आप कितनी भी बड़ी संख्या हो उसे पलक झपकते ही गुणा कर सकेंगे |इस सूत्र को पूरा समझकर आपको यदि 10-10 अंकों की दो संख्यांओं का भी गुणा करना है तो सिर्फ 30 सेकिण्ड का ही समय लगेगा| तो पहले समझिये वैदिक गणित निखिलम् सूत्र का बेस और फिर धीरे धीरे आगे बढ़ेंगे |

pdf देखें...
Lesson 11 वैदिक गणित सवाल
2-क्षेत्रफल निकालना
3- गणित पहेली ११

विडियो देखें...
https://www.youtube.com/watch?v=i_y3OEaG71g
https://www.youtube.com/watch?v=F-KVqEgqrHI
https://www.youtube.com/watch?v=32FMwJd46X4

मजेदार गणित 7

मजेदार गणित -7 पहेली नीचे संलग्न है..9.30 बजे के पूर्व आप हल करने का प्रयास करें..हल हो जाये तो शीघ्र कमेंट्स में लिखें..अन्यथा उत्तर तो आप 9.30 पर देखेंगे ही....


मजेदार गणित 7 उत्तर
क्या इस पहेली को आप हल कर पाये...
क्या अपने फोटो भेजी..यदि आपका उत्तर हां है.. तो क्या वह दिए गए उत्तर से मिल रहा है..

कमेंट्स बॉक्स आपके सन्देश की प्रतीक्षा कर रहा है... आप कमेंट्स बॉक्स में उत्तर नहीं दे रहे इसका मतलब आप पहेली हल नहीं कर पा रहे.
हल न हो तो भी उत्तर तो दीजिये..
मजेदार गणित 7 
मजेदार गणित 7 उत्तर


Lesson 10 वैदिक गणित भाग -04

Lesson 10 वैदिक गणित भाग -04
1- वैदिक गणित भाग -04
(एकाधिकेन पूर्वेण + अन्त्ययोर्दशकेऽपि से) गुणा और वर्ग
अन्त्ययोर्दशकेऽपि के सहायता से संख्याओं का वर्ग और गुणा करना.
एकाधिकेन पूर्वेण से वर्ग: इस सूत्र के प्रयोग से 5 से अंत होने वाली संख्याओं का वर्ग किया जा सकता है.
जैसे: 35, 45, 65, 135, 125, 115 आदि का वर्ग.
35 का वर्ग
35 में 'पूर्व' अंक है 3 और 3 का एकाधिक होता है 4. इसलिए 35^2 =3x4\25 =1225

pdf देखें...
Lesson 10 वैदिक गणित भाग -04
2- लाभ हानि बट्टा
3- मजेदार गणित 10

विडियो देखें..
https://www.youtube.com/watch?v=tZqztHtrtec
https://www.youtube.com/watch?v=yYkxQKxZjKQ
https://www.youtube.com/watch?v=UZq368MXLlk

मजेदार गणित -6 Quiz

मजेदार गणित -6 Quiz
मजेदार गणित -6 Quiz
कीजिये अभ्यास एवं भेजिए img ..उत्तर 9.३० पर

मजेदार गणित -6 Quiz
मजेदार गणित -6 Answer

Lesson -9 वैदिक गणित -3

Lesson -9
1- एकाधिकेन पूर्वेण सूत्र
एकाधिकेन पूर्वेण सूत्र वैदिक गणित का पहला सूत्र है (यह सूत्र हर जगह पहले स्थान पर आपको मिलेगा इसलिए हम भी इसी क्रम को मानकर). यह सर्वाधिक उपयोग होने वाले सूत्रों में से एक है. 'एकाधिकेन' सूत्र की उपयोगिता गणित के कितने क्षेत्रों में है इस बात का आकलन करने से पहले यह भी जान लें कि स्वामी तीर्थ जी ने इस सूत्र पर पूरा का पूरा एक किताब लिखा था (ऐसा sources कहते हैं ; संभवतः उस हस्तलिपि का अस्तित्व अब नहीं है) . अतः वर्तमान में इस सूत्र के जितने प्रयोग प्रचलित हैं हम भी उन्हें ही पढ़ेंगे.

pdf देखें...
Lesson -9 वैदिक गणित -3
2- गणित शिक्षण - औसत एवं प्रतिशत
3- गणित पहेली

विडियो देखें..
https://www.youtube.com/watch?v=6VfDY5nrtEU
https://www.youtube.com/watch?v=1kbuwJLDo9k

मजेदार गणित - 5

मजेदार गणित - 5
गणित की पहेली हल कीजिये..
हल कर whatapp 9424426409 पर अथवा ATTECH फोटो प्लस के निशान पर क्लिक कर भेजें.
9.30 पर पहेली का उत्तर देखे..

मजेदार गणित - 5 Quiz
मजेदार गणित - 5 Answer

Lesson 8 वैदिक गणित भाग -02

Lesson 8 वैदिक गणित भाग -02
1- वैदिक गणित भाग -02
वैदिक गणित के 13 उपसुत्र-अर्थ,प्रयोग और उदाहरण 13 upsutras of vedic mathematics
पिछले post में हमने 16 सूत्रों पर चर्चा किया था अब हम 13 उपसुत्रों पर बात करेंगे .....
1.आनुरुप्येण
अर्थ :अनुपात से / अनुरूपता से
प्रयोग :संख्याओं के गुणा में, किसी संख्या का घन (cube) ज्ञात करने में; सरल द्विघाती समी०(simple quadratic eq.n) और सरल युगपत समी०(simultaneous eq.n ) हल करने में, किसी संख्या को दो संख्याओं के वर्गों के योग या वर्गों के अंतर के रूप में व्यक्त करना.

pdf देखें....
Lesson 8 वैदिक गणित भाग -02
2- साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज 
3- गणित पहेली

विडियो देखें...
https://www.youtube.com/watch?v=YCXm8xHoNpM
https://www.youtube.com/watch?v=DzRDRFO2BC0

मजेदार गणित - 4

मजेदार गणित - 4
लिंक में दी गई पहेली को हल कीजिये...
हल होते से ही mobile से फोटो खीचकर 9424426409 पर whatapp कीजिये.अथवा प्लस के निशान पर क्लिक कर फोटो संलग्न कीजिये..
मजेदार गणित - 4 उत्तर
क्या इस पहेली को आप हल कर पाये...
क्या अपने फोटो भेजी..यदि आपका उत्तर हां है.. तो क्या वह दिए गए उत्तर से मिल रहा है..

कमेंट्स बॉक्स आपके सन्देश की प्रतीक्षा कर रहा है...

मजेदार गणित - 4
मजेदार गणित - 4 उत्तर




Lesson 7 भारत का सर्वश्रेष्ठ प्राचीन वैदिक गणित

Lesson 7 भारत का सर्वश्रेष्ठ प्राचीन वैदिक गणित
1- भारत का सर्वश्रेष्ठ प्राचीन वैदिक गणित
वैदिक गणित भारत का सबसे पुरान गणित विज्ञान है, यह विज्ञान ऋषि- मुनियों ने हमें दिया था। जब लोग गिनती भी नहीं जानते थे तब हमारे वैज्ञानिक कठिन से कठिन गणनायें किया करते थे। वैदिक गणित आज भी बहुत कुछ सिखाता है यह गणित की गणनायों को बहुत ही कम समय में हल कर देता है। जानते हैं वैदिक गणित के बारे में
वैदिक गणितः चुटकियों में बड़ी-बड़ी गणनाएँ :
भारत में कम ही लोग जानते हैं, पर विदेशों में लोग मानने लगे हैं कि वैदिक विधि से गणित के हिसाब लगाने में न केवल मजा आता है, उससे आत्मविश्वास मिलता है और स्मरणशक्ति भी बढ़ती है।


pdf देखें..
Lesson 7 भारत का सर्वश्रेष्ठ प्राचीन वैदिक गणित
2- रेखीय समीकरण
3- गणित पहेली

विडियो देखें...
https://www.youtube.com/watch?v=uG4bq0FtYxI
https://www.youtube.com/watch?v=SA4TxGcgbLY

परियोजना (Project) कार्य 1

परियोजना (Project) कार्य 1
आज के परियोजना (Project) कार्य में आपको मैथ्स के 10 सवाल दिए जा रहे है.
यह सवाल लॉजिक पर आधारित है. आपको इनके उत्तर रात्रि 9 बजे के पूर्व सबमिट करने है.
इस कार्य में आप E पाठशाला के सहभागी विद्यार्थियों से चर्चा कर भी उत्तर दे सकते है..
खोजिये..चर्चा कीजिये. लॉजिक लगाइए..आनंद लीजिये इन सवालों का..रात्रि 9 बजे उत्तर से मिलान कर दिनभर के अनुभव को कमेंट्स बॉक्स में साझा कीजिये..
आप का दिन मंगलमय हो..
प्रत्येक प्रश्न का एक अंक यानी कुल 10 अंक का या कार्य है.

राकेश शर्मा
विद्याभारती@ICT

परियोजना (Project) कार्य 1 pdf 

गणित परियोजना कार्य- 1 (ANSWER)
आप भी की सक्रिय सहभागिता हेतु आभार.. आप इसी प्रकार प्रोजेक्ट कार्य एवं प्रेक्टिकल करते रहेंगे..
अब आप अपने उत्तर मिला कर देखिये..कितने सही थे.. एवं क्या यह नियम आपको पता थे..
आप अपने विद्यार्थियों पर भी क्या इस परियोजना विधि का उपयोग कर सकते है.. क्या यह सवाल आपके विद्यार्थियों के काम आएंगे.. उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी..
link में दो फ़िल्मी गानों की पहेलियाँ दी है.. गाने देखकर आनंद ले एवं विचार करें..अध्ययन अध्यापन की यह भी विधि हो सकती है.
धन्यवाद...

राकेश शर्मा
विद्याभारती@ICT

परियोजना (Project) कार्य 1 उत्तर